कुशीनगर के रास्ते पूर्वांचल में पहुंचा मानसून रविवार तक पूरे पूर्वांचल में होगी बरसात
कुशीनगर, देवरिया, बलिया के रास्ते पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में मानसून प्रवेश कर गया , इस बार बिहार के बक्सर होते हुए शुक्रवार को कुशीनगर, देवरिया, बलिया के रास्ते पूर्वांचल में मानसून ने प्रवेश किया है , मौसम विभाग के अनुसार अभी उतनी तेज वर्षा तो नहीं होगी , लेकिन तेज हवा के साथ चमकते गरजते बादलों की सघनता बढ़ती दिखाई पड़ रही है , संभावना है कि रविवार तक पूरे पूर्वांचल में मानसून छा जाएगा , वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र के रास्ते वाया सासाराम पहुंच जाएगा मानसून , बहरहाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्र में प्री-मानसून वर्षा के क्रम में आंधी, तेज हवा, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है , बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोo मनोज श्रीवास्तव बताते हैं कि मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच तो गया है लेकिन अभी द्रोणिका ट्रफ पूरी तरह से विकसित नहीं होने से तेज वर्षा नहीं हो सकी है , ट्रफ अभी बन रहा है आने वाले दिनों में लगातार वर्षा का वातावरण बन सकता है , मानसूनी वातावरण और मानसून की लहरें मिलकर चार-पांच दिनों तक अच्छी वर्षा करा सकती हैं , यदि तेज और लगातार वर्षा न हुई तो आर्द्रता बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी और परेशान कर सकती है ,