एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 12 जून से देश के लगभग हर हिस्से को गर्मी से राहत मिल सकती है
मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा, 11 जून से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आधे से ज्यादा देश में बारिश होने की संभावना बन रही है, 12 जून से देश के लगभग हर हिस्से को गर्मी से राहत मिल सकती है, मौसम विभाग की माने तो 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ो तक आएगा, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर भारत में और दूसरा पूर्वी भारत में बनेगा, इन सबके मिले-जुले प्रभाव से 11 व 12 जून को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश , दिल्ली से शुरू होकर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तक बारिश शुरू होने की सम्भवना है, देश के पश्चिमी तट पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, 12 जून से देश के लगभग हर हिस्से में बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है ,