अस्पतालों में डिग्री लगाने वाले MBBS डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा नवीनीकरण निरस्त
लखनऊ कई अस्पतालों में डिग्री लगाने वाले MBBS डॉक्टरों पर सरकार का कसा शिकंजा , मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के 100 के आस पास के अस्पतालों का नवीनीकरण निरस्त कर दिया है , बताया गया कि इन अस्पतालों में आयुर्वेद , यूनानी , होम्योपैथिक विधा के डॉक्टरों ने डिग्री लगाई थी , स्वास्थ्य विभाग ने नए नियमों के तहत सभी के आवेदन को निरस्त कर दिया , अब निजी अस्पतालों में MBBS डिग्री धारक की ही डिग्री लगेगी , बिना MBBS डॉक्टर के अस्पताल का नवीनीकरण नहीं होगा , एक MBBS डॉक्टर की डिग्री एक ही अस्पताल में मान्य होगी , कई अस्पतालों में डिग्री लगाने वाले MBBS डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग शिकंजा कसते हुए जांच कर अस्पताल का नवीनीकरण निरस्त कर देगा , कई डॉक्टरों ने अपनी डिग्री कई अस्पतालों में लगा रखी है ,