अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बस से विधायकों का काफिला रवाना
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुबह 8:30 बजे विधायको का काफिला बस से लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गया है , मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, और चुनार विधायक अनुराग सिंह ने अयोध्या रवाना होते समय की कुछ तस्वीर साझा किया , हम आपको बता दे कि अयोध्या में भव्य रामलला के नए मंदिर में दर्शन पूजन करने के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बीते मंगलवार को सदन में विधायकों को इसका आमंत्रण दिया था , उन्होंने कहा था कि सभी सदस्यों के साथ वह खुद भी बस से अयोध्या दर्शन करने जाएंगे , आज सुबह आठ बजे अयोध्या दर्शन करने जाने वाले विधायकगण विधानभवन पहुंच गए थे, विधानभवन से सभी विधायकगण 8:30 बजे अयोध्या के लिए बसों से रवाना हो गए , मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, और चुनार विधायक अनुराग सिंह एक ही सीट पर अगल बगल बैठे नजर आए , अयोध्या में 11.30 बजे पहुचने पर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे, उसके बाद राम मंदिर में 12.30 बजे से 2 बजे तक रामलला के दर्शन पूजन करेंगे , विधायकों के दोपहर के भोजन का भी कार्यक्रम है ,