मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज गणेशगंज बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा स्थापना दिवस को मनाते हुए अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे को फहराते हुए 43वे स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारो को बैठकर कार्यकर्ताओ के साथ सुना , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज भारतीय जनता पार्टी के 43वे स्थापना दिवस पर गणेशगंज के बूथ संख्या 280 पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पूरे जोश के साथ मनाते हुए अपने घर के छत पर भाजपा का झंडा भी लगाया , पार्टी के 43वे स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली संबोधन को कार्यकर्ताओ के सुना , उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है , समृद्ध और सशक्त किया है , उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं , 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा का गठन हुआ था , हनुमान जी सब कुछ कर सकते हैं , सबके लिए करते हैं , लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते , यही भाजपा की प्रेरणा है , जब हनुमानजी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो कठोर हो गए , जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद, कानून-व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है , मां भारती को मुक्त कराने के लिए भाजपा को 21वीं सदी की भविष्य की पार्टी बनाना है इसलिए अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है , लोग अभी से कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता , यह बात सही है , लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के नाते हर नागरिक का दिल जीतना होगा , हर चुनाव उसी परिश्रम से लड़ना है , जैसा 80 के दशक से लड़ते आए हैं , इस मौके पर अशोक सोनी, राज कुमार सोनी, दिलीप केसरी, बाल कृष्ण सोनी, शशांक जायसवाल, दीपक सेठ सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,