Advertisement

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल होने जैसे भ्रामक खबर फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल होने जैसे भ्रामक खबर फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
प्रयागराज चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के कुछ यूट्यूब चैनल द्वारा भ्रामक खबर फैलाई गई कि यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल हो रहा, जिसे गम्भीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में भ्रामक खबर फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया, आरोप है कि कुछ चैनल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र वायरल होने जैसे भ्रामक शीर्षकों के साथ वीडियो प्रसारित कर रहे थे, इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन रही थी, और परिषद की छवि भी प्रभावित हो रही थी, जिसे लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, चैनलों की गतिविधियों और वीडियो अपलोड के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है, हम आपको बता दे कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू है, प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें