प्रयागराज की प्रसिद्ध लोकनाथ कपड़ा फाड़ होली आमतौर पर दो दिनों तक चलने वाली ऐतिहासिक होली पर इस बार महिलाओं के लिए अलग होली खेलने का आयोजन किया गया था, पहली बार लोकनाथ में महिलाओं के लिए अलग से होली का आयोजन हुआ, जिसमें सिर्फ महिलाएं और लड़कियां ही हिस्सा ली, इस आयोजन में पुरुषों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही, आज शुक्रवार 6 तारीख को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में केवल महिलाएं ही शामिल रही, आयोजन के दौरान किसी भी पुरुष को प्रवेश की अनुमति नहीं थी, इस कार्यक्रम में किसी तरह की कोई वीडियो रिकॉर्डिंग करने की अनुमति नही रही, आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था की गई थी,
Share: