मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से फरार वारण्टी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया, तो वही जनपद के सात थानों पर 16 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया गया, थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार वारण्टी रमेश पुत्र राजा निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्ज़ापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 05, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना पड़री में 02, थाना लालगंज में 01, थाना अदलहाट में 02, थाना अहरौरा में 04, थाना राजगढ़ में 01 कुल 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया,
Share: