मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में नव निर्मित विन्ध्य कारीडोर परिसर के दीवालो पर नव दुर्गा सहित धार्मिक कथागत से सम्बन्धित कुल 30 देवी देवताओ के भित्ति चित्र लगाए जायेंगे, आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विन्ध्याचल विन्ध्य कारीडोर परिसर का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया, जिलाधिकारी ने बताया कि कारीडोर परिसर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपो से सम्बन्धित भित्ति चित्र होगे तथा विभिन्न धार्मिक कथागत देवी देवताओ के चित्र होंगे इसके अलावा मीरजापुर व विन्ध्याचल के प्राकृतिक व ऐतिहासिक विवरण को प्रदर्शित करने वाले भित्ति चित्र भी होंगे, उन्होंने कहा कि कारीडोर परिसर में 30 स्थल का चयन किया गया है जहां पर भित्ति चित्र लगाए जायेंगे, ताकि जो भी श्रद्धालु आए वे मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के साथ ही साथ हमारे धार्मिक, ऐतिहासिक कथाएं व जनपद के भौगोलिक परिदृश्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें,