मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में आज मध्य रात्रि 10/11 से नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, मेला में दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनथियो कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पाए बड़ी संख्या में 2526 पुलिस बल की तैनाती की गई है, पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है, साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस व खुफिया विभाग एटीएस 222 कैमरों और चार ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, मेला क्षेत्र के 10 जोन और 21 सेक्टरों में 363 ड्यूटी स्थल निर्धारित किए गए हैं, विंध्यवासिनी माता के धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, भीड़ प्रबंधन के लिए छह वीआरटी टीम, 20 एंटी रोमियो बाइक दस्ते और चार भिक्षु निरोधक दस्ते तैनात रहेंगे, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 170 कर्मियों की तैनाती की गई है,
Share: