मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव के सामने बाइक मिर्ज़ापुर प्रयागराज मार्ग पर बाइक सवार पति, पत्नी व बेटी बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सभी घायल हो गए, जिसमे बाइक सवार महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, भदोही जनपद के थाना औराई क्षेत्र के माधो सिंह घोसिया निवासी 45 वर्षीय जावेद अली 40 वर्षीया पत्नी नाजरा बानो तथा 18 वर्षीया बेटी फातिमा को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के मेजा खास गाँव रिश्तेदारी में जा रहा था, अकोढ़ी गाँव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, पीछे से आ रहे थाना प्रभारी अजीत सिंह की गाड़ी ने तीनों घायलों को अपने वाहन में बैठाकर पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरो ने घायलों का प्राथमिक उपचार, महिला की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया,
Share: