मिर्ज़ापुर में बिहार का फरार वारण्टी सहित पुलिस ने तीन वारंटियों की जहा गिरफ्तार किया, तो वही जनपद के अलग अलग थानों पर 16 व्यक्तियों का शान्ति भंग में चालान किया गया, थाना चील्ह पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी दूधनाथ बिंद पुत्र स्व0रामदेव बिंद निवासी ग्राम पुरजागीर थाना चील्ह को घर से गिरफ्तार किया गया, तो वही थाना लालगंज पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1.अवधेश सिंह पुत्र शीतला सिंह निवासी रसुना थाना फतेहपुर जनपद गया बिहार व 2.अरूण सिंह पुत्र स्व0श्रीनाथ सिंह निवासी सेमरी मगरधा थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, तो वही जनपद के अलग अलग थानों पर शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 लोगो का शान्ति भंग में चालान किया गया, जिसमे थाना विन्ध्याचल में 02, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना चील्ह में 01, थाना लालगंज में 02, थाना जिगना में 02, थाना ड्रमण्डगंज में 01, थाना अदलहाट में 06, थाना अहरौरा में 01 कुल 16 लोगो का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया,