मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों द्वारा अपनी भाभी की आपत्तिजन वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पर बीते 18 मार्च को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध आपत्तिजन वीडियों बनाकर वायरल करने व आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से फरार अभियुक्त 1. रतन सोनकर पुत्र कमला सोनकर व 2. करन सोनकर पुत्र कमला सोनकर निवासी नटवा थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया ,
Share: