Advertisement

मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई युवक की मौत

मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई युवक की मौत
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के लालगंज दीप नगर मार्ग खजूरी गांव के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, जिसमे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज इलाज के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मिली जानकारी के अनुसार मृत्यक अमित सिंह पतार कला गांव के रहने वाले थे, रविवार की भोर में मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उनकी बाइक लालगंज दीप नगर मार्ग के खजूरी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी, दुर्घटना में उन्ही मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें