यूपी में इन दिनों शासन की ओर से ताबड़तोड़ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर उनकी तैनाती में फेरबदल किया जा रहा, बीती रात शुक्रवार को शासन ने 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किये, जिसमे राज बहादुर एसडीएम हाथरस से एडीएम (न्यायिक) बुलंदशहर और संजय कुमार यादव एसडीएम लखनऊ से अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ बनाए गए हैं, दुर्गेश यादव एसडीएम फतेहपुर से विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय से एसडीएम फतेहपुर, सुशील कुमार सिंह, एसडीएम मथुरा से एसडीएम फतेहपुर बनाए गए हैं, हेमंत कुमार चौधरी एसडीएम पीलीभीत से विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मांधाता प्रताप सिंह विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से एसडीएम पीलीभीत बनाए गए हैं, अजय कुमार एसडीएम पीलीभीत बनाए गए, मयंक गोस्वामी एसडीएम पीलीभीत से बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) मुख्यालय लखनऊ, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) मुख्यालय लखनऊ से एसडीएम पीलीभीत, अमित कुमार द्वितीय प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली और अशोक कुमार गुप्ता स्थानांतरणाधीन एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाए गए हैं,
Share: