Advertisement

यूपी में नौतपा के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज 28 मई से प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

यूपी में नौतपा के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज 28 मई से प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
यूपी में नौतपा के बीच पड़ रहे भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, मौसम विभाग ने 28 मई से प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, नए विक्षोभ के असर से 28 मई से प्रदेश भर में आंधी, बारिश से गर्मी का पारा गिरेगा, जिससे प्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है, 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के असर से कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई त से तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें