Advertisement

यूपी में कल आये आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली से 104 लोगों की मौत, 98 मकान क्षतिग्रस्त 130 पशुओं की भी मौत

यूपी में कल आये आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली से 104 लोगों की मौत, 98 मकान क्षतिग्रस्त 130 पशुओं की भी मौत
यूपी में कल बुद्धवार को आये आंधी, तूफान और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से कुल 104 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, वही 98 मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए, जब कि 130 पशुओं की भी पेड़ो के नीचे व दीवार गिरने से मौत हो गयी, आंधी तूफान से प्रयागराज और मिर्ज़ापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, प्रयागराज में 21 लोगो तो मिर्जापुर में 17 लोगों की जान गयी, भदोही में 14, फतेहपुर में 11 लोगों की मौत, प्रतापगढ़ में 4 ने जान गंवाई, बरेली में भी 4 लोगों की मौत, उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों ने जान गंवाई, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली में 2-2 लोगों की मौत, कानपुर देहात, हरदोई, संभल में भी 2-2 लोगो की मौत, कौशांबी, शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गवाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए, बुद्धवार आये आंधी-तूफान ने प्रदेश के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें