Advertisement

यूपी में एक दिन पहले 182 PCS अधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार की रात 181 एसडीएम व PCS अफसरों के और तबादले

यूपी में एक दिन पहले 182 PCS अधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार की रात 181 एसडीएम व PCS अफसरों के और तबादले
यूपी शासन का ताबड़तोड़ तबादला एक्शन जारी, रविवार की रात जहा 182 PCS अधिकारियों के तबादले किये गए थे, एक दिन बाद ही सोमवार की रात प्रशासन महकमे में बड़ा उलटफेर करते हुए 181 एसडीएम व PCS अफसरों के और तबादले कर दिए गए, योगी सरकार ने बीते दो दिनों के अंदर 363 उपजिलधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं, मिली जानकारी के अनुसार एक ही जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की सेवा पूरी करने वालों को स्थानांरित किया गया है, यूपी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी ये तबादले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते हुए सबसे पहले एक ही जिलों में सालों से जमे अफसरों को हटाने का निर्देश चुनाव आयोग राज्य को देता है, इसीलिए इसको ध्यान में रखते हुए भी अधिकारियों को हटाया गया है, जिसमे शैलेंद्र गौतम को महाराजगंज से सीतापुर का एसडीएम बनाया गया है, अतुल कुमार सिंह फर्रुखाबाद से बलरामपुर, निशांत उपाध्याय बलिया से श्रावस्ती, मल्लिका नैन एसडीएम बरेली से राजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश वक्फबोर्ड न्याधिकारण लखनऊ बनाई गई हैं, यदुवीर सिंह झांसी से लखीमपुर खीरी, संतदास पवार मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी का एसडीएम बनाया गया है, तृप्ति गुप्ता बरेली से अंबेडकरनगर, गरिमा सौनकिया औरैया से सुल्तानपुर, अभिषेक प्रियदर्शी बलिया से सीतापुर, रेणू मिश्रा लखीमपुर खीरी से सिद्धार्थनगर, प्रदीप कुमार विमल कासगंज से लखनऊ के एसडीएम बनाए गए, श्रेया अयोध्या से श्रावस्ती, लोकेश कुमार गाजीपुर से उन्नाव, विनीत कुमार विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से एसडीएम सुल्तानपुर, सुधीर कुमार अयोध्या से सीतापुर, रिपुदमन सिंह बदायूं से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ बनाए गए हैं, इसी तरह से और भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें