मिर्ज़ापुर का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर राम बिन्द कुछ दिन पहले मुम्बई में जाकर मजदूरी का काम किया करता था, इस दौरान उसका एक बैंक में खाता खोलवाया गया था, जब काम छोड़कर मुम्बई से वापस मिर्ज़ापुर आकर खेती बारी करने लगा, तो उन्हें तीन साल बाद उनके घर पर टैक्स के ऑफिस पहुंचकर उसे 41 करोड़ के टैक्स का नोटिस पकड़ा दिया, मजदूर बोला हुजूर हम तो मजदूरी किया करता हूं, इतना टैक्स किस बात का, मजदूर को एकतालीस करोड़ के इनकम टैक्स की नोटिस देने के बाद उसे सात करोड़ रुपये जीएसटी जमा करने को कहा गया, मजदूर को नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, गरीब मजदूर को नोटिस मिलने के बाद उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर मामले की जाँच कराकर कार्रवाई की मांग की है, यह नोटिस मजदूर को कैसे आई, यह जाँच का विषय है ,
Share: