मामला यूपी के अलीगढ़ के थाना गोरई क्षेत्र का है, एक बस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती बस में चालक को हार्ट अटैक आ गया, यात्रियों ने जब चालक की हालत देखी तो बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन बस एक पोल और गाय से टकरा रुक गयी, जिससे बस के सभी यात्री तो सुरक्षित रहे लेकिन चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई, बताया गया कि मथुरा डिपो की बस सवारियों को लेकर अलीगढ़ जा रही थी, बस चालक को सीने में दर्द उठा, चालक स्टेरिंग पर लुढ़क गया, यात्रियों ने बस को रोकने की कोशिश की, बस अनियंत्रित होकर थाना गोरई क्षेत्र के नया बांस गांव के पास एक बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए एक गाय से टकरा रुक गई, बस के सभी यात्रियों की जान बच गयी, लेकिन चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई ,
Share: