मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर उनके सामानों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी बरामद की, पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं, पुलिस उपाधीक्षक GRP प्रयागराज अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13202 राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में सांसी गैंग के सदस्य सफर कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच की घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 2 अंगूठियां, 3 पायल और 4,900 रुपये नकद बरामद किए गए
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गैंग 7 से 8 सदस्यों का है, गैंग के सदस्य एसी कोच में परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे, यात्रियों को बातचीत में उलझाकर उनका सामान उतारने में मदद के बहाने बैग की चेन खोलकर मोबाइल, आभूषण और नकदी चोरी कर लेते थे, चोरी के बाद बैग की चेन दोबारा बंद कर दी जाती थी, जिससे यात्रियों को तुरंत घटना की जानकारी नहीं हो पाती थी,
Share: