मिर्ज़ापुर 39वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में आज 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस व शूटिंग 04 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के द्वारा फीता काटकर किया गया, जो दिनांकः 04 अगस्त से 07 अगस्त तक चलेगी, जिसमे वाराणसी जोन के कुल 07 जनपदों जिसमे मिर्ज़ापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली व जौनपुर की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित कर खेल भावना को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी, इस दौरान नेपाल सिंह- सेनानायक (कमांडेंट) 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर, नितेश सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देवेन्द्र सिंह डिप्टी कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, दिनेश कुमार यादव असिस्टेंट कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, त्रिभुवन सिंह-एसआईएपी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें ,
Share: