Advertisement

मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली एक बच्चे की मौत, तीन महिलाये व एक युवक झुलसकर घायल

मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली एक बच्चे की मौत, तीन महिलाये व एक युवक झुलसकर घायल
मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के मुड़पेली गांव में आज शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई, जब कि एक युवक और तीन महिलाये झूलस गई, ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से झुलसी तीन महिलाये व युवक को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, बिजली गिरने व घायल होने की सूचना मिलते ही एसडीएम लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बताया गया कि थाना हलिया क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार अपने साथ गांव निवासी 15 वर्षीय राजाराम के साथ बाइक से मुड़पेली गांव स्थित अदवा बैराज घूमने आये थे की उसी दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने लगी, युवक व किशोर दोनों महुआ के पेड़ के नीचे रुक गए की आकाशीय बिजली गिरने से किशोर राजाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि युवक झूलस कर बिहोश हो गया, इसी प्रकार मुड़पेली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान के अंदर बैठी 55 वर्षीय रमदेइया व बहु 27 वर्षीय रीता पत्नी पवन व रीता पत्नी विजय झूलस गई, मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस सेवा 108 से झूलसे युवक व महिलाओ को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक द्वारा घायलो का उपचार किया जा रहा है, मृत किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचकर घायलों का हाल जाना, बेहतर उपचार के लिए चिकित्सक को निर्देश दिया, इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की आकाशीय की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, झूलसे युवक को तीन महिलाओ का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें