मिर्ज़ापुर सहित पूरे यूपी में इन दिनों झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच नौतपा के बीच कई जिलों में लू की चेतावनी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, यूपी में तो सूरज आग बरसा रहा है, बांदा, प्रयागराज में अधिकतम तापमान अब भी 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गयी है, कई जिलों में 45 डिग्री के आसपास है, आज सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है, जो नौ दिनों तक आसमान से आग बरसने और झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विभाग ने प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिसमे से 10 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया, जिसमे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है, तो वही 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बताया, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र, 21 जिलों में येलो अलर्ट आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्र है, 24 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट जारी किया है, जिसमे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के क्षेत्र है ,
Share: