Advertisement

मिर्ज़ापुर सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर राजगढ़ थाने की पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

मिर्ज़ापुर सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर राजगढ़ थाने की पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए, एसएसपी कार्यालय का घेराव कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, सपा के प्रदर्शन के पीछे का कारण ये रहा कि, बीते दिनों सपा के सेक्टर प्रभारी और ग्राम प्रधान नन्दलाल यादव के साथ राजगढ़ थाने की पुलिस द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगते हुए, दोषी पुलिसकर्मियों हटाने व उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को ज्ञापन सौंपा, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधान नन्दलाल यादव को बिना किसी अपराध के थाने में प्रताड़ित किया गया, सपा ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नही हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से शिव शंकर यादव, आशीष यादव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, कीर्ति कोल, सुरेंद्र पटेल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें