maujitrip sbc export

मिर्ज़ापुर विन्ध्य कारीडोर 30 देवी देवताओ के भित्ति चित्रण से सजेगा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण Posted : 23 April 2025

मिर्ज़ापुर विन्ध्य कारीडोर 30 देवी देवताओ के भित्ति चित्रण से सजेगा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में नव निर्मित विन्ध्य कारीडोर परिसर के दीवालो पर नव दुर्गा सहित धार्मिक कथागत से सम्बन्धित कुल 30 देवी देवताओ के भित्ति चित्र लगाए जायेंगे, आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विन्ध्याचल विन्ध्य कारीडोर परिसर का निरीक्षण कर स्थान चिन्हित किया, जिलाधिकारी ने बताया कि कारीडोर परिसर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपो से सम्बन्धित भित्ति चित्र होगे तथा विभिन्न धार्मिक कथागत देवी देवताओ के चित्र होंगे इसके अलावा मीरजापुर व विन्ध्याचल के प्राकृतिक व ऐतिहासिक विवरण को प्रदर्शित करने वाले भित्ति चित्र भी होंगे, उन्होंने कहा कि कारीडोर परिसर में 30 स्थल का चयन किया गया है जहां पर भित्ति चित्र लगाए जायेंगे, ताकि जो भी श्रद्धालु आए वे मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के साथ ही साथ हमारे धार्मिक, ऐतिहासिक कथाएं व जनपद के भौगोलिक परिदृश्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें,

facebook   watsapp   x

Mirzapur News Bulletin sbc export
S.N. Public Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

maujitrip

S.N. Public

Ramashanker sigh ptel