मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल व थाना चिल्ह क्षेत्र से पुलिस ने फरार चल रहे एक एक वारण्टी को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, तो वही जनपद में 19 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शांतिभंग में चालान किया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी छोटू पुत्र सूरज निवासी महुआरी कला थाना विन्ध्याचल को तो थाना चिल्ह पुलिस वारण्टी रमाशंकर उर्फ लवधर पुत्र रामदेशव निवासी कोल्हुआ शाह थाना चिल्ह को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना जिगना में 02, थाना चुनार में 16, व थाना मड़िहान में 01 व्यक्ति कुल 19 लोगो का धारा 170/126/135 में चालान किया गया ,