मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल असज अपने विधानसभा क्षेत्र के डायट पटेहरा में सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, उसके बाद विधायक जी दर्जनों शोक समाचार मिलने पर कई गांव में पीड़ित परिजनो के घर जाकर उनसे मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किये, पटेहरा कलां में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित मुख्य गेट से प्रशिक्षण कक्ष तक सीसी रोड निर्माण कार्य का आज लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर उसका शुभारंभ किया, यह निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था खंड विकास अधिकारी, पटेहरा कलां द्वारा कराया गया था, विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, उन्होंने कहा कि डायट जैसे शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बेहतर वातावरण मिल सके, साथ ही यह भी कहा कि डायट परिसर में भविष्य में जहां भी विधायक निधि से निर्माण एवं विकास कार्य की आवश्यकता होगी, वहां हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षा संस्थानों के विकास कार्य के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे, उसके बाद ग्राम अमोई में विरेंद्र बहादुर सिंह पटेल की पत्नी के निधन पर, ग्राम सुगापांख मे पूर्व प्रधान कमलेश कोल के छोटे भाई के निधन पर ऐसे ही कई अन्य गांव में पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, उसके बाद ग्राम करौंदा सहित अन्य गांव मे भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से शिष्टाचार मुलाकात कर लोगो का हाल-चाल लिया ,
Share: