Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान के बेला जंगल में व्यापारी से दो लाख की लूट मामले में लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन

मिर्ज़ापुर मड़िहान के बेला जंगल में व्यापारी से दो लाख की लूट मामले में लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के बेला जंगल के पास गुरुवार की रात्रि कैश कलेक्शन करके लौट रहे व्यापारी के कर्मचारियों के गाड़ी के अगले टायर में गोली मारकर कर्मचारियो को असलहा सटाकर बदमाशो ने दो लाख रुपयों से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए थे, सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस के सभी अधिकारियों ने पहुंचकर जांच किया था, जिस व्यापारी के कर्मचारियों के साथ रुपयों से भरे बैग की लूट हुई वह मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के कटरा बाजी राव के रहने वाले सचिन कटारे जो थ्रेट टेलरिंग के सामानों की थोक सप्लाई करते है, लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों को गठन किया है, एसपी नक्सल ने बताया कि गुरुवार की रात समय करीब 20.00 बजे चालक सुनील यादव निवासी चंद्रदीपा जंगी रोड, अपने साथी सेल्समैन राजकुमार प्रजापति निवासी कृष्णापुरी कॉलोनी जंगीरोड थाना के साथ व्यापारी सचिन कटारे पुत्र सुभाष चंद्र कटारे निवासी बाजीराव कटरा के मिलन ट्रेड शोरूम से कॉस्मेटिक का सामान लेकर दोपहर 12:30 बजे वाहन संख्या UP63BT1722 मैजिक से निकले थे, जो विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों को वितरित करते हुए वापस आ रहे थे, की बेला मंदिर मड़िहान के आगे जंगल में पीछे से आ रहे दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल संख्या UP 65 FH 5412 पल्सर से गाड़ी के अगले पहिए में गोली मारकर तथा वाहन का शीशा तोड़कर बैग में रखे ₹2 लाख रूपया लेकर मिर्ज़ापुर की तरफ भाग गए, घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण व अन्य वैधानिक कार्यवाही कर रहे हैं घटना के अनावरण हेतु एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में 03 टीमों को गठन किया गया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें