मिर्ज़ापुर न्याय की सरल, सुलभ एवं सौहर्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी समहति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में समाधान समारोह 2026 के अन्र्तगत सम्पूर्ण भारत वर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है, इस अभियान के माध्यम से सर्वोच्य न्यायालय में लम्बित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के अधार पर किया जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए सिविल जज सिनियर डिविजन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्ज़ापुर आनन्द कुमार ।। ने बताया की जनपद न्यायाधीश श्री अनुपम कुमार के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन में ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है तथा जिनमें समझौते की संभावना है, उन्हे आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित किये जाने का प्रयास किया जायेगा, उन्होने बताया की समाधान समारोह 2026 का उद्देश्य केवल वादों का निस्ताण करना ही नहीं है, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है, विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी, आवेदन हेतु सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फार्म भरना अनिवार्य होगा।
Share: