मिर्ज़ापुर जनपद में सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाली राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के आज एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए, कतित, विन्ध्याचल में शर्बत वितरण कार्यक्रम को आयोजित कर लोगो को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्टाल लगाकर शर्बत पिलाया गया, राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजेश सिंह के द्वारा समाज हित में लगातार महत्वपूर्ण कार्य करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाया जा रहा है, जैसे साड़ी वितरण, गरीब असहाय लोगों की मदद करना और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना, ऐसे कार्यक्रमो को करते हुए लोगो के बीच तेजी से पार्टी अपनी अलग पहचान बना आगे बढ़ रही है, पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्ध्या सिंह ने कहा कि वो सामाजिक कार्यों को इसी तरह से करती रहेगी, कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक एजाज अहमद, प्रदेश संयोजक दीपक मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अबरार अहमद सभी ने अपने अपने विचार रखें ,
Share: