मिर्ज़ापुर विकास खण्ड सीटी ग्राम चन्दईपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्ड एवं नगरपालिका मिर्ज़ापुर चुनार अहरौरा के अनुसूचित जाति के 190, अन्य पिछड़ावर्ग 112, सामान्य वर्ग 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग 11 के अर्थात कुल 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया, जनपद के अधिकारियों ने इस अवसर पर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की, प्रत्येक वर-वूध को उपहार में दी जाने वाली सामाग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू० 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू० 64000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी, साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 21000/- की धनराशि का विवाह स्वरूप आवश्यक सामग्री दिया गया, इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा,
Share: