मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने आज ट्रक में छुपाकर ले जा रहे, अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 1.25 करोड़ के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन (ट्रक) के साथ 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक अशोक लेलैंड वाहन संख्याः MP28H4005 में लदे कोयले के बीच में 06 बोरियों में छिपाकर रखे 198 किलो अवैध गांजा को बरामद कर ट्रक चालक मोहम्मद शाकिर बक्स पुत्र महबूब आलम निवासी 330 न्यू आनन्द नगर, पम्प हाउस कुन्डम रोड थाना अधारताल जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा,
Share: