मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में चल रहे भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया, रावण दहन के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यक्रम में शामिल होकर सभी क्षेत्रवासियों को विजयदशमी के पावन पर्व की बधाई दी, विधायक जी के रामलीला मैदान में पहुंचने पर आयोजन समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया, इसके उपरांत विधायक जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती उतारी और रावण दहन के साक्षी बने, ग्राम राजगढ़ में आयोजित रामलीला मंचन का पूरा कार्यक्रम बेहद कुशल, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, क्षेत्रवासियों को कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया, विधायक जी ऐसे मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी का यह पावन पर्व हमें अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, प्रभु श्री राम का जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श मार्गदर्शिका है, उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं,
Share: