मिर्ज़ापुर बीती रात थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्कूटी से आये कुछ लोगो एक दुकानदार से सिगरेट मांगने लगे, उस दौरान दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसने सिगरेट देने से मना कर दिया, जिसको लेकर नाराज ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीट की, इस मामले में पुलिस के द्वारा बताया गया की रात्रि को थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित गुप्ता भोजनालय पर सिगरेट मांगने की बात को लेकर दुकानदार आदर्श अग्रहरी पुत्र प्रभु अग्रहरी तथा विपक्षी शेर बिन्द पुत्र नरेश बिन्द निवासी पिपरवा थाना कोतवाली देहात, उम्र 20 वर्ष के मध्य विवाद हो गया था, थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा नरेश बिन्द व एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उनकी स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया, इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ,
Share: