मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 03 जुआरियो को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया, मौके से पुलिस ने नगदी व ताश के पत्ते बरामद किये, पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने छापेमारी कर 1. टिंकू उर्फ बच्ची सोनकर पुत्र दयाराम सोनकर निवासी पूरानी दशमी भीमसेना की गली थाना कोतवाली कटरा, 2. पंकज सोनकर उर्फ गर्रा पुत्र बीरबल सोनकर निवासी पूरानी दशमी भीमसेना की गली थाना कोतवाली कटरा व 3. विनोद कुमार मोदनवाल पुत्र दुक्खी मोदनवाल निवासी स्टेशन रोड़ शिवपुर कालोनी थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर मालफड़ से ₹ 1400/- नगद व ताश के पत्ते बरामद किया, पुलिस ने धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की गयी ,
Share: