मिर्ज़ापुर जनपद में बहुचर्चित जिम की आड़ में धर्मांतरण मामले में आज मुख्य आरोपी इमरान खान की करोड़ों की दो संपतियो को पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर, व अलाउंस मेन्ट कराते हुई दो मकान को कुर्क करने की नोटिस चस्पा कर दिया, जिम की आड़ में धर्मांतरण यौन उत्पीड़न और ब्लैक मेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान सहित कुल 10 आरोपियो को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज चुकी है, और सभी आरोपियों के ऊपर गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की ओर से कार्यवाही की गई है, आज जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा गैंगस्टर के तहत इमरान खान के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित बरौंधा में दो मकानों पर डुगडूगी पिटवा कर कुर्क करने की नोटिस चस्पा किया गया, इस मामले में कई आरोपियों ने जिला जज की अदालत में बेल दाखिल किया था, सभी की बेल अर्जी खारिज हो चुकी है ,
Share: