Advertisement

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र के एक तालाब में मछली पडकने के दौरान बोर में मिला 31 पासपोर्ट गिट्टी भर कर उसे डुबोया गया था

मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र के एक तालाब में मछली पडकने के दौरान बोर में मिला 31 पासपोर्ट गिट्टी भर कर उसे डुबोया गया था
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के ग्रामसभा मितई के तुलापुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों को एक बोरी मिली, बोरी खोलने पर उसमें कंकड़-पत्थरों के साथ कई पासपोर्ट बरामद हुए, ग्रामीणों के अनुसार, कुल 31 पासपोर्ट मिले हैं, बोरी में गिट्टी भर कर पासपोर्ट को पानी के अंदर डुबोया गया था, बरामद पासपोर्ट मिर्ज़ापुर, वाराणसी, भदोही, और अम्बेडकरनगर, सहित कई अन्य जिलों के है, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले इसी इलाके से 4 अन्य पासपोर्ट भी मिले थे, जिन्हें ग्राम प्रधान के पास सुरक्षित रखवा दिया गया है, बोरी में पासपोर्ट मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करते हुए, ग्रामीणों से सभी पासपोर्ट को लेकर थाने पर आकर जमा कराने को कहा गया, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीलेश सिंह का कहना है कि थाना कछवां क्षेत्र के एक तालाब से मछुआरों के द्वारा 31 पास्पोर्ट पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा सभी पास्पोर्ट को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जांचोपरान्त प्राप्त तथ्यों की आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें