Advertisement

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में बीती रात करीब 11 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मौत हो गयी, सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया, ससुराल पक्ष द्वारा बताया गया कि 23 वर्षीय विवाहिता गुड़िया वाशरुम गई थी, जहां अचानक चक्कर आने से वह वाशरुम में गिर गई, परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि गुड़िया अक्सर बेहोश हो जाती थी, जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए इस कहानी को झूठा बताया, गुड़िया की शादी 24 मई 2022 को हुई थी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या है या फिर दुर्घटना इसका खुलासा होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें