Advertisement

मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी ₹29.71 करोड़ की एक और बड़ी सौगात

मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी ₹29.71 करोड़ की एक और बड़ी सौगात
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्रवासियों को एक और ₹29.71 करोड़ की बड़ी सौगात दी, विधायक जी के अथक प्रयास से चुनार राजगढ़ मार्ग पर उदितनगर से बड़ागांव मार्ग चौड़ीकरण व सड़क निर्माण कार्य मड़िहान के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को साकार रूप मिला, जिसकी लंबाई 08.450 किलोमीटर व 07 मीटर चौड़ीकरण सड़क निर्माण परियोजना को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी, इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹29.71 करोड़ है, जिसमें से ₹05.94 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण मे अवमुक्त कर दी गई है, हम आपको बता दे कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार पास कराने का प्रयास करते हुए विशेष आग्रह किया था, उनके अथक प्रयासों और निरंतर पहल का ही परिणाम है कि यह चौड़ीकरण सड़क अब स्वीकृत होकर निर्माण प्रक्रिया की ओर अग्रसर है, इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, विधायक जी ने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के लोगो को आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए नई गति मिलेगी, क्षेत्रीय जनता मे इस निर्णय से विशेष हर्ष है, और विधायक जी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें