मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के सभी गंगा घाट और जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्र के नदी व तालाब पर पर व्रती महिलाओ के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया, सोमवार की भोर से ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, गंगा की लहरों पर जब सूर्य की पहली सुनहरी किरण बिखरीं, तो सैकड़ों व्रतियों ने गंगानदी के पानी मे कमर तक जाकर हाथ जोड़कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, डाला छठ महापर्व पर नगर क्षेत्र के सभी गंगा घाट और जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्र के नदी व तालाब पर आस्था का जनसैलाब उमड़ने से उत्सव का केंद्र बना रहा,
Share: