मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ले के पकौड़ी लाल की गली में आज पुरानी रंजिश को लेकर घर मे घुसकर एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया, घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के आस पास की है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है, डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत को फिलहाल ठीक बताई, पुलिस मामले की जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश कर रही, जानकारी के अनुसार, प्रिंस कन्नौजिया और वंश कन्नौजिया दोनो पड़ोसी हैं, दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले से तनाव चल रहा था, आज शुक्रवार को दोनों में कहासुनी व गाली गलौज के बाद हिंसक रूप धारण कर लिया, एक नए दूसरे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही की बात कह रही है ,
Share: