मिर्ज़ापुर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम गांव बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत आज नगर के चौबे टोला वार्ड में भाजपा पदाधिकारियों के साथ घर घर संपर्क कर माताओं बुजुर्गों और युवाओं से पुर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल ने सीधा संवाद किया, संपर्क अभियान कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल पूर्वी के नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि के नेतृत्व मे सम्पन्न हुईं, वार्ड सम्पर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार मे विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अवगत कराकर कहा की सबका साथ सबका विकास मोदी योगी सरकार कर रही है, विपक्षी पार्टिया केवल जातिवाद का जहर घोलकर वोट के चक्कर मे रहती है, आम जनता विपक्षी पार्टीयो के सत्ता के लोभ को समझ चुकी है, मोदी योगी सरकार से आम जनता खुश है, नगर मण्डल पूर्वी अध्यक्ष डॉली अग्रहरि ने कहा की मोदी योगी सरकार मे विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है, डबल इंजन की सरकार मे काम दमदार हो रहा है, इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ,
Share: