Advertisement

मिर्ज़ापुर अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस मुठभेड़ दोनों पैर में लगी गोली

मिर्ज़ापुर अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी से पुलिस मुठभेड़ दोनों पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा के सदभावना नगर में कल सुबह शनिवार को टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, जिसका cctv फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, हत्या के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए, पुलिस लगातार जगह जगह दबिश व चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी क्रम में मिर्ज़ापुर राबर्टसगंज तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा तो पुलिस द्वारा उसका पीछा किया, बाइक सवार ने पीएसी गेट के पास पुलिस फायर करने लगा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति राजेन्द्र सोनकर पुत्र स्व0 शोभा सोनकर निवासी देवरी विरोही थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्ज़ापुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह व रिंकू सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, आरोपी के पास से अधिवक्ता हत्याकांड घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल, सहित 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ, घायल राजेन्द्र सोनकर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें