मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली नगर क्षेत्र के चौबेटोला में आज सुबह सुबह एक बार फिर एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गया, अभी तक मे अगल बगल मिला आज तीसरी बार आग लगने की घटना हुई, सवाल उठता उठाना लाजमी है कि एक जगह पर बार बार आग लगने के पीछे कही किसी की साजिश तो नही, इससे पहले नगर के प्रसिद्ध बेलतर स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रानिक के गोदाम में आग लगने से करोड़ो का इलेक्ट्रॉनिक्स समान जल कर खाक हुआ, उसके कुछ दिन बाद ही पुनः अग्रवाल इलेक्ट्रानिक के गोदाम में आग लगा, काफी कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड टीम में आग पर काबू पाया था, आज रविवार को सुबह सुबह अग्रवाल इलेक्ट्रानिक के गोदाम के बगल में तीनों मंजिल के संतोष इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग लग गयी, आग का ऐसा तांडव की गोदाम के तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की चार चार गाड़िया मौके पर पहुंची और गोदाम के आगे पीछे हर तरफ से पानी की बौछार करते हुए काफी मशक्कत के बाद लगभग आठ घंटे से ज्यादा समय तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया, तब तक गोदाम में रखे सारे समान जलकर खाक हो चुका था, एक ही जगह पर बार बार आग लगने की घटना घटित होने से लोगो के द्वारा कई सवाल खड़े हो रहे है, की घटना के पीछे कही कोई साजिश तो नही, बरहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, की आग किन कारणों से लगा ,
Share: