मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली नगर क्षेत्र के चौबेटोला में आज सुबह सुबह एक बार फिर एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गया, आग ऐसा तांडव की गोदाम के तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया, सूचना मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसे देखते हुए, फायरब्रिगेड की चार चार गाड़िया मौके पर पहुंची और गोदाम के आगे पीछे हर तरफ से पानी की बौछार करते हुए काफी मशक्कत के बाद लगभग आठ घंटे से ज्यादा समय तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया, तब तक गोदाम में रखे सारे समान जलकर खाक हो चुका था, यह इलेक्ट्रानिक गोदाम नगर के वासलीगंज बाजार में स्थित प्रसिद्ध संतोष इलेक्ट्रिक की तीन मंजिला मकान में इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम था, जिसमे आज रविवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगो ने गोदाम से धुआं उठता देख तुरंत गोदाम मालिक और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, की आग किन कारणों से लगा ,
Share: