मिर्ज़ापुर ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने व झपट्टा मार कर उनके सामान छीनने वाले गैंग के तीन सदस्यो को मिर्ज़ापुर आरपीएफ, जीआरपी, और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया, झपट्टा मार गैंग के सदस्य ट्रेन में यात्रियों के सामान को पार करने के साथ ही हल्की चल रही ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषणों पर झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो जाते थे, पुलिस के अनुसार ये झपट्टा मार गैंग गिरोह प्रयागराज, मिर्जापुर और छिवकी समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहता था, और यात्रियों के मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी करता था, जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी, असज मिर्ज़ापुर आरपीएफ, जीआरपी और प्रयागराज की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस गैंग के सदस्यों से उनके अन्य सदस्य व तमाम घटनाओ के बारे में पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क की जानकारी हासिल कर रही है,
Share: