Advertisement

मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर जनता की समस्याओं को लेकर सपा ने जोरदार हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया

मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर जनता की समस्याओं को लेकर सपा ने जोरदार हल्ला बोल धरना प्रदर्शन किया
मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर आज मंहगाई व जनता की अन्य समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से कलेक्ट्रेट में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया, जिसमे बिजली, पानी, गैस आदि का उठाया मुद्दा उठाया गया, सपा जिलाध्यक्ष बोले बेलगाम मंहगाई के कारण आम जनता कितनी परेशान है इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता, यह कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में घड़ा, गैस सिलेण्डर एवं घरेलू उपयोग वस्तुओ के साथ जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय माॅग पत्र सौपा गया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बेलगाम मंहगाई, बिजली दरो में वृद्वि, कामर्शिल गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल डीजल की मंहगाई, दूध एवं सब्जियो के दाम आसमान छू रहे है, कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के खिलाफ भी नारेबाजी की, प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, रविन्द्र बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान, राणा प्रताप सिंह, दिनेश यादव, सूर्यकान्त सिंह, शैलेष पटेल, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, रवि सोनकर, नागेन्द्र तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें