मिर्ज़ापुर जनपद के पांच थाना क्षेत्रो से फरार चल रहे सात वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसमे थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक, थाना लालगंज पुलिस दो, थाना चुनार पुलिस दो, थाना मड़िहान पुलिस एक, थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा एक कुल सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में पुलिस ने सात थाने पर 35 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 05, थाना कोतवली देहात में 02, थाना चिल्ह में 11, थाना जमालपुर में 01, थाना जिगना में 06, थाना अहरौरा में 01, थाना राजगढ़ में 09 कुल 35 व्यक्तियों का शांति भंग में पुलिस ने चालान किया,
Share: