मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कलना गहरवार के पास आज गुरुवार भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसके इकलौते पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित सीमेंट से लदा कंटेनर ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया, जिससे बाहर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता 45 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद तथा उनके 13 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता को कुचल दिया, हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी, थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई पूरी की, पुलिस जानकारी के अनुसार आज करीब 03:00 बजे प्रयागराज की तरफ से आ रहे सीमेंट कंटेनर वाहन संख्या MP 19ZQ9901 के अनियंत्रित होकर घर में घुस कर पलट जाने के कारण चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता व रोहित पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता उम्र करीब-13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल रोहित उपरोक्त को इलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा दोनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया तथा परिजन द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सम्बन्धित वाहन को कब्जा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा है ,
Share: